तजो रे मन झूठे सुखकी आसा – Tajo Re Man Jhoothe Sukhakee Aasa

तजो रे मन झूठे सुखकी आसा

Tajo Re Man Jhoothe Sukhakee Aasa Lyrics

 

तजो रे मन झूठे सुखकी आसा ।

हरि-पद भजो, तजो सब ममता, छोड़ बिषय-अभिलासा ।

बिषयनमें सुख सपनेहुँ नाहीं केवल मात्र दुरासा ।।

कामिनि-सुत, पितु-मातु, बंधु, जस, कीरति, सकल सुपासा।

छिनमहूँ होत बियोग सबन्हते, कठिन काल जग नासा ।।

क्षणभंगुर सब विषय, निरंतर बनत कालके प्रासा ।

इनमें जो कोउ थिर सुख चाहत, सो नित मरत पियासा ।।

प्रभु-पद-पदम सदा अबिनासी, सेवत परम हुलासा ।

मिलै परम सुख, घटै न कंबहूँ, जिनके मन बिस्वासा ।।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!
Exit mobile version